Health tips: जानें ब्रश करने से पहले पानी पीने के फायदे और नुकसान

Health tips: जानें ब्रश करने से पहले पानी पीने के फायदे और नुकसान

नई दिल्ली: बॉडी को हाइड्रेट रखना और बीमारियों से बचने के लिए हमें रोजाना सीमित मात्रा में पानी पीना चाहिए। डॉक्टरों का भी यहीं मानना है कि हमारे शरीर को रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर 8-10 गिलास पानी पिया जाए तो आधी से ज्यादा शरीर की बीमारियां दूर हो जाती है। हमने अक्सर देखा ओर सुना है कि सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इससे शरीर को कैसे फायदा होता है। क्या इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान भी होता है। आज हम इसी पर बात करेंगे।

दरअसल सुबह ब्रश करने से पहले खाली पेट पानी पीना हमारीरोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता। अगर किसी व्यक्ति को खांसी या कोल्‍ड के लक्षण जल्‍दी-जल्‍दी होते है तो उस व्यक्ति को ब्रश करने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। वहींखाली पेट या बिना ब्रश किए  बगैर पानी  का सेवन करने से स्‍क‍िन और बाल भी अच्‍छे रहते हैं।

1. डाइजेशन बेहतर होगा

सुबह-सुबह यानी बासी मुंह से पानी पाने से हमारी पाचन शक्‍त‍ि बढ़ती है। ताकि जो हम खाए आसाने से पच सकें। अगर खाना पचेगा नहीं तो शरीर में जमा होने के कारण कई बीमारियां जैसे आलस्‍य आना,  पेट के रोग हो सकते है।

2. सुबह हाइड्रेट करना जरूरी है 

रात के समय जब हम सोते है तो तब हमारा शरीर पानी का इस्‍तेमाल करता है। जिससे कभी-कभी रात को प्यास लगती है और हम रात में उठकर पानी पीते हैं इसलिए सुबह उठकर पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।   

3.मुंह में नहीं जमा होंगे बैक्‍टीरिया 

आपके मुंह में मौजूद जर्म्स और बैक्‍टीरिया रात के समय बढ़ जाते हैं, अगर आप सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन कर लेंगे तो आपका मुंह जर्म फ्री हो जाएगा और उसके बाद ब्रश करना ज्‍यादा फायदेमंद साबित होगा।    

5. हाई बीपी और हाई शुगर से बच सकते हैं 

सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करेंगे तो हाई बीपी की समस्‍या से बच सकते हैं और ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा। वहीं एक्‍सपर्टों की मानें तो सुबह ब्रश किए बिना अगर पानी पीया जाए तो मोटापे की समस्‍या से भी बच सकते हैं।

6. मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी 

सुबह ड्राय माउथ की समस्‍या के कारण मुंह से बदबू आती है अगर आप सुबह उठकर पानी का सेवन कर लेंगे तो मुंह से बदबू आने की समस्या से बच सकते हैं। ड्राय माउथ की समस्‍या तब होती है जब सलाइवा का प्रोडक्‍शन कम हो। मुंह में बैक्‍टीरिया को खत्‍म करने के लिए सलाइवा जरूरी है पर सोते समय सलाइवा का कम स्‍तर मुंह में बैक्‍टीरिया को बढ़ा देता है जिसके चलते मुंह से बदबू आती है इसलिए आपको सुबह ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करना चाहिए। 

वहीं अब दिमाग में ये सवाल उठ रहे होगें कि क्या ब्रश करने के बाद पानी पीना चाहिए? ब्रश करने के बाद आपको न सिर्फ पानी का सेवन बल्‍क‍ि किसी भी खाने की चीज का सेवन अवॉइड करना चाहिए। ब्रश करने के बाद पानी पीने से ब्रश करने के फायदे कम हो जाते हैं। जब आप ब्रश करने के बाद पानी पी लेते हैं तो उससे टूथपेस्‍ट के गुण कम हो जाते हैं। आपको ब्रश करने के 15से 20मिनट बाद ही कुछ भी खाना या पीना चाहिए।

इसके अलावा किसी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में यदि अधिक मात्रा में बासी मुंह पानी पिया जाए तो इससे भी सेहत को नुकसान हो सकता है। अधिक मात्रा में पानी पीने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है।अधिक मात्रा में पानी पीने से मतली, चक्कर, थकान, सिरदर्द आदि की समस्या हो सकती है।ज्यादा गर्म पानी के सेवन से गले से पेट तक जोड़ने वाली नली में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

Leave a comment