कड़वा खीरा खाने से जा सकती है आपकी जान! जानिए कैसे

कड़वा खीरा खाने से जा सकती है आपकी जान! जानिए कैसे

नई दिल्ली:  गर्मियों के समय में आम तौर पर उन चीजों का सेवन किया जाता है जिससे हमारे शरीर में डिहाइड्रेट की कमी ना हो और उसमें से एक है खीरा। खीरा का सेवन शरीर को हाइड्रेट करता है और पेट को ठंडा रखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मी से बचाने वाला खीरा शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जीं हां खीरे का कड़वा स्वाद इन्ही विषाक्त पदार्थों की वजह से होता है, जो बीमारियों का कारण बन सकता है। ये विषाक्त पदार्थ हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। चलिए आपको खीरे से होने वाले नुकसान के बारे में बताते है।

खीरा खाने से होने वाले नुकसान           

वॉटर लॉस

अधिकतर लोग खीरे को अपनी डाइट में इसलिए शामिल करते हैं, क्योंकि इसमें नेचुरल वॉटर होता है, लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह मूत्रवर्धक प्रकृति के कारण होता है जिसकी वजह से आपके शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकलना शुरू हो जाते हैं, इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है।  

पेट फूलना

खीरे में कुकुर्बिटासिन नाम का तत्व होता है, जो कुछ लोगों में अपच का कारण बन सकता है।ऐसे लोग जो पहले से पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनमें ये समस्या देखी जा सकती है। अधिक खीरा खाने से पेट फूलने और अपच जैसी परेशानी होती है।

प्रेगनेंसी में खीरा

मूत्रवर्धक प्रकृति के कारण प्रेगनेंसी में अधिक खीरा खाने से पेशाब आना और पानी की कमी हो सकती है, जिससे असुविधा हो सकती है। साथ ही अधिक मात्रा में सेवन करने पर फाइबर की उपस्थिति पेट में सूजन की वजह बन सकती है।

अस्वीकरण

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

खीरे के खाने से फायदे

वजन कम करता है

 वजन कम करने के लिए खीरा बहुत अच्छा विकल्प है। खीरा खाने से पेट भी भर जाता है और आपको भरपूर पोषकतत्व भी मिल जाते हैं। खीरा में 95 फीसदी पानी होता है, जिससे मेटबॉलिज्म मजबूत होता है।

कैंसर से बचाव

कई रिसर्च में ये सामने आया है कि रोजाना खीरा खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। खीरा में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर में कैंसर से लड़ने की ताकत देते हैं। खीरा हमारे शरीर में कैंसर या ट्यूमर के विकास को रोकता है।

इम्यूनिटी पावर

 खीरा खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनाती है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जिससे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

मजबूत हड्डियां

 अगर आप खीरा को छिलका समेत खाते हैं तो इससे हड्डियों को फायदा होता है। खीरे के छिलके में सिलिका होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा खीरा में पाया जाने वाला कैल्शियम भी हड्डियों के लिए अच्छा है।

Leave a comment