Health tips: क्या आपको भी है भूलने की बीमारी, तो इन 7 चीजों का सेवन कर दिमाग को करें तंदरुस्ती

Health tips: क्या आपको भी है भूलने की बीमारी, तो इन 7 चीजों का सेवन कर दिमाग को करें तंदरुस्ती

नई दिल्ली: आज के समय में लोगों को भूलने की बीमारी आम है क्योंकि भागदौड़ वाली जिंदगी में अधिकतर लोग मानसिक रोग से पीड़ित हो जाते है। जिनमें भूलने वाली बीमारी बहुत सुनने को मिलती हैं। दरअसल हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी से मेमोरी कमजोर होने लगती और इसके साथ-साथ दिमाग भी कमजोर होते चला जाता है। ऐसी समस्याएं होने से हमें हर कार्य को करने में परेशानी होने लगती हैं। कभी-कभी तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है, कि हमें डॉक्टर की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप इन समस्याओं को दूर करना चाहते है, तो आज हम आपके लिए कुछ चीजों के बारें में बताएंगे । जिसका सेवन करने से आप अपने दिमाग को तेज कर सकते है।

वसायुक्त मछली का सेवन- वसायुक्त मछली में सैल्मन, सार्डिन और ब्राउन ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाई जाती हैं। यह हमारे मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती हैं।

ब्रोकोली का सेवन-ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन केकाफी मात्रा में पाई जाती हैं। जिसके कारण इसे अधिक पोषक तत्व वाला भोजन माना जाता है। इसे खाने से याददाशत कमजोर होने वाली समस्या दूर होती है।

कद्दू के बीज का सेवन-द्दू के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर और मस्तिष्क को क्षति होने से बचाते हैं। साथ ही यह दिमाग तेज करने में भी मदद करते हैं।

अखरोट का सेवन-दिमाग तेज करने के लिए अखरोट का नियमित सेवन करने से मस्तिष्क हमेशा स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधित बीमारियां होने का खतरा भी कई हद तक कम हो जाता है।

अंडा का सेवन-अंडा में विटामिन  बी 6, बी 12, फोलेट और कोलीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। अध्ययन के मुताबिक कोलीन के अधिक सेवन करने से याददाश्त  एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है।

संतरा का सेवन-संतरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो यादाश्त मजबूत करने का इच्छा पोषक तत्व माना जाता है।

 ब्लूबेरी का सेवन-ब्लूबेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क में मानसिक तनाव और सूजन को रोकने का काम करता है। यह मस्तिक की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल रोगों के लिए अच्छा माना जाता है।

Leave a comment