
नई दिल्ली: आंखे हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। इसके बिना हमारा जीवन दूसरों पर निर्भर रहता है। आंखे हमारे लिए बेहद जरूरी होती है। वहीं जरूरी के साथ-साथ हमारी आंखे बहुत नाजुक भी होती है। आंखे इतनी नाजुक होती है कि जरा सा भी आंखों पर कुछ लग जाएं तो अंधा होने का खतरा बन जाता है। वहीं हमें अपनी नाजुक आंखों का कुछ खास ध्यान भी रखना होता है। जिससे हमें आने वाले समय में दूसरों पर निर्भर ना होना पड़े। इसके लिए अपनी आंखो का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं कई बार आंखों का ध्यान ना रखने पर कई गंभीर बीमारियां हो जाती है। आज हम आपको आंखों में होने वाली समस्याओं के बारे में बताएंगे।
सफेद धब्बे
अगर किसी के कॉर्निया पर सफेद धब्बे दिखते हैं तो यह कॉर्नियल संक्रमण का संकेत हो सकता है। इससे आंखों को धीरे-धीरे करके नुकसान हो सकता है इसलिए तुरंत किसी आंखों के डॉक्टर को दिखाएं।
रात में अंधापन
रात में अंधापन भी एक प्रकार की आपकी आंखों के लिए खतरनाक संकेत हो सकते हैं। जिन लोगों को रात के दौरान देखने में परेशानी होती है उन लोगों को मोतियाबिंद, केराटोकोनस और विटामिन ए की कमी जैसी समस्याओं का खतरा रहता है।
लाल आंख
अगर जागने के बाद आपकी आंख लाल दिखाई देती हैं तो यह एलर्जी, संक्रमण या अत्यधिक थकान का कारण हो सकती है. फूली और लाल आंख से समझ जाना चाहिए कि आपको आराम की जरूरत है।
छल्ले
यदि किसी को अपनी आंख के सफेद हिस्से यानी कार्निया पर विशेष प्रकार के छल्ले दिखाई देते हैं तो वे हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है तो उसका प्रारंभिक संकेत आंख में दिखने लगता है क्योंकि ऐसे में लिपिड कॉर्निया के बाहर चारों ओर रिंग बनाना शुरू कर देता है।
आंखों का फड़कना
शराब, कैफीन या निकोटीन का अधिक सेवन करने से आंख फड़कना आम बात है लेकिन अगर सामान्य दिनों में भी अगर किसी की आंख बार-बार फड़कती है तो यह बर्नआउट का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है। बर्नआउट, शारीरिक थकावट को कहते हैं। अगर आपकी आंख लगातार फड़क रही है तो इसका मतलब है कि शारीरिक मेहनत और तनाव कम करने की जरूरत है।
आंखों में थकावट
आंखों में थकावट एक आम लक्षण है जो ज्यादातर लोगों के साथ दिखाई देती है, इसका कारण ये भी हो सकता है कि आपकी आंखे पूरी तरह से विकसित होने में विफल है जिसके कारण आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं। ये समस्या ज्यादातर बच्चों में दिखाई देती है। इसके लिए डॉक्टर आपको इलाज बता सकता है।
ज्यादा आंसू निकलना
कई लोगों को आपने देखा होगा कि आंसू ज्यादा और जल्दी निकल जाते हैं, ये स्थिति तब हो सकती है जब बहुत ज्यादा रोशनी हो, हवा चल रही हो या उमस पैदा हो रही हो। अगर आप ज्यादा दिन तक इसे नजरअंदाज करते हैं तो इससे आपकी आंखें बुरी तरह से प्रभाविति हो सकती हैं। इस दौरान आपको डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए।
Leave a comment