
नई दिल्ली:अक्सर हमें कहा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। फल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। लेकिन क्या आपको बता है कि फलों के खाने का अलग-अलग समय होता हैऔर अगर हर उन फलों का सेवन सही समय पर नहीं करते है। तो हमारे शरीर के नुकसान पंहुचाते है। इसलिए हमेश सही समय पर ही फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सुबह किन फलों का सेवन करना चाहिए जिनसे आपके शरीर के फायदा मिले और किन फलों का रात के समय सेवन नहीं करना चाहिए।
सुबह खाएं ये फल
सेब
ऐसे ही नहीं कहा जाता कि रोजाना एक सेब खाकर आप लंबे समय तक सेहतमंद बने रह सकते हैं। पेट साफ करने के लिए सुबह-सुबह सेब खाने की आदत डालें या इसका जूस पिएं। इसके अलावा इसमें मौजूद न्यूट्रिशन पेट की दूसरी समस्याओं जैसे अल्सर, गैस्ट्रेटिस और एसिडिटी की समस्या भी दूर करता है।
पपीता
पेट साफ करने के लिए आप पपीते का सेवन करें। इसमें मौजूद पेपेन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में आसान बनाता है। कब्ज और इर्रिटेबिल बोवेल सिंड्रोम जैसी समस्याओं में भी पपीता बेहद फायदेमंद है।
अमरूद
महज अमरूद खाकर ही आप अपने रोजाना फाइबर का टारगेट पूरा कर सकते हैं। जो आपके पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। अमरूद के बीज, अगर साबुत खाए या चबाए जाते हैं, तो यह अच्छे जुलाब के रूप में भी काम करते हैं। यह कब्ज को दूर कर पेट में हो रहे ऐंठन को भी ठीक करता है।
संतरा
अगर आप पाचन और कब्ज संबंधी समस्या से परेशान है तो आप फाइबर युक्त फलों में संतरे को खा सकते हैं। पेट साफ करने के लिए रोज़ाना 1 संतरे को शामिल करें। एक बड़े संतरे में 86 कैलोरी के साथ 4 ग्राम फाइबर होता है।
नाशपाती
पेट साफ करने के लिए आप नाशपाती का सेवन भी कर सकते है। इसमें फाइबर, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज शामिल होते हैं। नाशपाती में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो पाचन को आसान बनाने और कब्ज को रोकने में मदद करती हैं। नाशपाती का छीलकर न खाएं बल्कि छिलके के साथ खाएं।
कीवी
कब्ज को दूर करने और पेट साफ करने में आप कीवी फल का सेवन करें। कीवी फल में लगभग 2.5 ग्राम फाइबर मौजूद रहता है। इसके अलावा कीवी फल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो आपकी आंतों को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं।
रात के समय ना खाएं ये फल
केला
रात के समय आपको केला खाने से बचना चाहिए। केला एनर्जी देता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, लेकिन रात के समय केला खाने से परेशानी हो सकती है। इससे बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ने का खतरा रहता है। रात में केला खाने की वजह से सोने में परेशानी हो सकती है।
सेब
रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन रात के समय में आपको सेब खाने से बचना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है। सेब में भरपूर फाइबर होता है। ऐसे में रात में सेब खाना पाचन के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे गैस और एसिडिटी हो सकती है।
चीकू
रात में आपको चीकू भी नहीं खाना चाहिए। चीकू में शुगर की मात्रा काफी होती है। इससे शरीर में शुगर और एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है और आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है।
मौसमी
रात के वक्त आपको मौसमी का सेवन नहीं करना चाहिए। मौसमी में अम्लीय खाद्य पदार्थ काफी ज्यादा पाए जाते हैं। जो दिल की धड़कन को तेज कर देते हैं। इससे आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है।
संतरा और अंगूर
रात के वक्त खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरा और अंगूर में भी अम्लीय पदार्थ होते हैं। इसलिए सोने से पहले इन्हें नहीं खाना चाहिए। इनमें विटामिन सी और फाइबर काफी होता है। इन फलों को खाकर सोने से पेट में गैस और एसिडिटी होने लगती है।
Leave a comment