Health tips: शराब के साथ-साथ इन चीजों का सेवन लीवर को पहुंचा सकता है नुकसान

Health tips: शराब के साथ-साथ इन चीजों का सेवन लीवर को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली:  आज के समय में छोटा हो या कोई बड़ा हर कोई शराब से अवगत है और इसकी लत के भी आदि है। लेकिन क्या आपको पता है कि शराब पीने का सबसे ज्यादा असर हमारे लीवर पर पड़ती है। दसअसल लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ये हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालकर खून को साफ रखने में मदद करता है। अगर इसमें खराबी आ जाए, तो आपको बीमारियों का सामना करना पड़ता है जो कई बार जानलेवा होती हैं। आज हम आपको शराब के अलावा ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे लीवर को नुकसान पहुंचा है।

कोल्ड ड्रिंक और सोडा

कोल्ड ड्रिंक और सोडा से ये परेशानी हो सकती है। इसमें काफी मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लीवर के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इससे मोटापा भी बढ़ता है जिसका बुरा असर भी लीवर पर पड़ता है।

चीनी

चीनी को इस धरती का सबसे खराब खाद्य पदार्थ माना जाता है। यह डायबिटीज और मोटापा सहित कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। अधिक मात्रा में चीनी का सेवन सीधे रूप से लिवर को प्रभावित करता है। अगर आपको लिवर को स्वस्थ रखना है, तो आपको कैंडी, कुकीज, सोडा और फलों के रस जैसे मीठे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए।

सफेद चावल

सफेद ब्रेड, पास्ता, चीनी की तरह सफेद चावल भी लिवर की सेहत को नुकसान देते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सफेद चावल का कम सेवन करें। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट को साबुत अनाज के विकल्प जैसे ब्राउन राइस, साबुत गेहूं का आटा, ओट्स, क्विनोआ और जौ से बदलें।

नमक

बहुत अधिक नमक का सेवन करने से सेहत को कई गंभीर जोखिम हो सकते हैं। नमक सीधे रूप से लिवर को प्रभावित करता है. आपको प्रति दिन 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को प्रति दिन 1,500 मिलीग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

मैदा

मैदा से बनी पास्ता, पिज्जा, बिस्कुट और सफेद ब्रेड जैसी चीजों के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इन चीजों में मिनरल्स, फाइबर और विटामिन की कमी होती है। यह समझना जरूरी है कि ज्यादा प्रोसेस्ड करने से अनाज शुगर में बदल जाते हैं। इस तरह की चीजें लिवर में फैट के रूप में जमा हो जाती हैं. इससे फैटी लीवर डिजीज होने का जोखिम बढ़ सकता है।

पेनकिलर्स

दर्द निवारक दवाएं यानी पेनकिलर्स का भी लीवर पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर आप लंबे वक्त से ऐसी दवाएं खाएंगे, तो लीवर डैमेज हो सकता है। डिप्रेशन की दवा भी कई बार इसकी वजह बनती है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा खाने की गलती ना करें।

हेपेटाइटिस     
हेपेटाइटिस की वजह से लीवर में सूजन हो जाता है और वो डैमेज हो जाता है। इसलिए हेपेटाइटिस का पता चलते ही इसका तुरंत इलाज कराएं। सही वक्त पर इलाज ना होने की वजह से आपको लीवर कैंसर का भी खतरा हो सकता है।

Leave a comment