
Health Tips: सर्दियों का मौसम आ रहा है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए अक्सर हम गर्म चीजों का सेवन करते है। जिसमें मूंगफली,ड्राई फ्रूट और तिल,गुड से बनी चीजों का सेवन किया जाता है। सर्दियों में इन चीजों का सेवन करनाशरीर के लिए हेल्दी माना जाता है। सर्दियों में काले और सफेद तिल के लड्डू, चिक्की खाना सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। साथ हीकाले और सफेद दोनों ही तिल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
आपको बता दें, इनके सेवन से आपको शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।इसलिए आपको ठंड में तिल का सेवन अधिक करना चाहिए,जिससे आपको ज्यादा फायदा हो। चलिए जानते हैं ठंड के लिए काला तिल और सफेद कौन से अधिक फायदेमंद होते है।
तिल में होते है ढ़ेर सारे पौषक तत्व
तिल में कैल्शियम, फाइबर औरमैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमेंफॉस्फोरस, कॉपर औरजिंक, ,आयरन जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तिल एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतर स्रोत माना जाता हैं। जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। साथ ही ये शरीर केइम्यून सिस्टम को मजबूत करने में लाभकारी माना जाता हैं।
काले तिल है अधिक फायदेमंद
सफेद तिल खाने में सॉफ्ट, मीठा और हल्का होता है।सफेद तिल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता हैसाथ ही दिल की बीमारियों से आपको बचाता है।जबकि काला तिल स्वाद में नटी, क्रंची, क्रिस्पी होता है। सफेद तिल की तुलना में काले तिल में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।इसलिए सर्दियों में सफेद तिल अधिक खाने की बजाय काले तिल ज्यादा मात्रा में खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।काले तिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है।
Leave a comment