
नई दिल्ली: आज के समय में सज-धज कर रहना कौन नहीं रहना पसंद करता। सुंदर चेहरा, सिलकी बाल, दूध से भी ज्यादा सफेद दांतेहर किसी को चाहिए। लेकिन बाहर का खाना खा-खा के लोगों के दांत पपीते से भी ज्यादा पीले हो गए है। हालांकि वो लोग रोजाना ब्रूस करते है, लेकिन ये पीलापन जाने का नाम ही नहीं लेता। जिसकीवजह से कई बार हमें शर्मिंदगी भी महसूस होती है। दांतों का पीला होना डेंटल प्रॉब्लम के भी संकेत हैं। मगर घर में चंद ऐसी चीजें मौजूद हैं जिसका इस्तेमाल कर हम अपने दांतों को दूध से भी ज्यादा सफेद कर सकते है।
दांतों को चमकाने के घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा और नींबू का रस
दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कर हम अपनी पीले हुए दांतों को चमका सकते है। उसके लिए आप एक प्लेट में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा नींबू का रस डालें। इस मिक्सचर को अपने दांतों पर अच्छी तरह से रगड़ें और फिर बाद में अपने दांतों को टूथब्रश से साफ कर लें। यदि आप अपने दांतों को साफ करने से पहले इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक दोहराते हैं तो पीले हुए दांतों से छुटकारा मिल जाएगा।
सरसों का तेल और नमक
दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों का तेल और नमक भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए तीन चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच नमक मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपने दांतों पर मसाज करें। ऐसा करने से पीले दांतो से छुटकारा मिल जाएगा।
Leave a comment