आखिरकार क्यों दिखाई देती हैं हाथों की नसें, जानें इसके पीछे की वजह

आखिरकार क्यों दिखाई देती हैं हाथों की नसें, जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: मानव शरीर में 1036नसें होती है। जो शरीर के विभिन्न हिस्सों से रक्त को हृदय तक ले जाती हैं। अगर शरीर की कोई भी नस किसी कारण से ब्लॉक हो जाती है तो वह अंग काम करना बंद कर देता है। इसलिए नसों का ठीक ढंग से चलाना एक स्वास्थ्य शरीर की पहचान है। लेकिन अक्सर आप ने कई लोगों के हाथों देखे होंगे जिसकी नसें ज्यादा उभरी होती है। हालांकि ज्यादातर बीमार लोगों की नसें ऊपर उभरी हुई दिखाई देती है। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है कि ये नसें इतनी उभरी हुई क्यों दिखाई देते है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

दरअसल नसों का उभरना के कई कारण होते है। जिसमें से एक कारण है बीमार व्यक्ति। बता दें कि बीमार लोगों की नसें ज्यादा दिखाई देती है क्योंकि सही ढंग से खाना ना खाने की वजह से बीमार व्यक्तियों के शरीर में कई चीजों की कमी हो जाती है। जिसके कारण नसें ऊपर की ओर उभरती दिखाई देने लगती है। वहीं एक कारण वजन का कम होना भी हो सकता है। जिन लोगों का वजन कम होता है उनके हाथों पर नसें दिखाई देती हैं।इसके अलावा एक्सरसाइज करने वाले की नसें भी उभर जाती है।

एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। इसके चलते भी हाथों की नसें दिखाई देती हैं। हालांकि ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल होने पर ये भी सामान्य हो जाती हैं। वहीं एक कारण बढ़ती उम्र भी हो जाती है। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ ही स्किन पतली हो जाती है। इससे हाथों पर नसें अधिक दिखाई देने लगती हैं. उम्र बढ़ने पर नसों में वाल्व कमजोर हो जाते हैं, इससे नसों में ब्लड जमा हो जाता है और नस उभरी हुई दिखाई देने लगती हैं।

Leave a comment