
नई दिल्ली: मानव शरीर में किडनी एक महत्वपूर्ण अंग होता है,जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालती है और खून को साफ रखने में मदद करती है। किडनी, शरीर से पेशाव के जरिए अपशिष्ट पदारथों को बाहर निकालने का काम करती है। वही शरीर के तमाम रसायनों जैसे सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम को संतुलित रखने में भी किडनी की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर किसी कारण अगर किडनी खराब हो जाती है तो शरीर के नुकसानदायक तत्व बाहर नहीं निकल पाते है। जिसके बाद इंसान को कई तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है जिसके सेवन ना करने से आपको फायदे हो सकते है।
दर्द निवारक दवाओं का अधिक प्रयोग ना करें
अक्सर लोग किसी प्रकार के दर्द की शिकायत होने पर बिना डॉक्टरी सलाह के दर्द निवारक दवाओं का प्रयोग करते हैं। लेकिन दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किडनी की बीमारी होने पर दर्द निवारक दवाएं अधिक प्रभावित करती हैं। ऐसे में इन का नियमित उपयोग कम कर दें।
मांस का अत्यधिक सेवन
किडनी के लिए अत्यधिक मांस का सेवन हानिकारक हो सकता है। मांस खून में एसिड उत्पत्र करता है। मांस एसिडोसिस का कारण बन सकता है। किडनी की सेहत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है, इसके लिए डाइट में फलों और सब्जियों का सेवन शामिल करें।
पानी की कमी
शरीर की सेहत के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है लेकिन पानी की कमी के कारण शरीर कई रोगों से पीड़ित रहता है। बहुत सारा पानी पीने से किडनी स्टोन से बचा जा सकता है। किडनी फेलियर से बचने के लिए भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करना चाहिए।
Leave a comment