बारिश के साथ-साथ बीमारियों का बढ़ा खतरा, मानसून में इंफेक्शन से दूर रहने के लिए खाए ये 5 पावरफुल फूड

बारिश के साथ-साथ बीमारियों का बढ़ा खतरा, मानसून में इंफेक्शन से दूर रहने के लिए खाए ये 5 पावरफुल फूड

Boost Immunity in Monsoon Season: देश में मानसून प्रवेश कर चुका है। इस मौसम के आते ही हमें गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन अगर हम अपना ख्याल न रखें तो इस मौसम में कई लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया या फंगस को पनपने के लिए काफी समय मिलता है। जिसके कारण बैक्टीरिया हर जगह मंडराने लगते हैं और किसी न किसी माध्यम से हम तक पहुंच जाते हैं।

बता दें कि हमारे मुंह में कई तरह के केमिकल होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार होता है। इसके बाद अगर ये पेट में चला भी जाता है तो वहां पर भी गुड बैक्टीरिया इसे मारने के लिए तैयार रहता है। लेकिन ये सब तक कारगर हैं जब तक आपके अंदर इम्यूनिटी मजबूत है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है तो ये वायरस या बैक्टीरिया आपको इंफेक्शन दे देगा और आप बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एनर्जेटिक आहार खाना चाहिए, जिसमें फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स शामिल हों। इसके अलावा नानावती मैक्स अस्पताल, मुंबई का डायटीशियन डॉ. रसिका माथुर ने इस मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए कुछ खास फूड खाने की सलाह दी है।

मानसून में इन चीजों का करें सेवन

गौरतलब है कि डॉ. रसिका माथुर ने आगे कहा कि हर मौसम में हमें सीजनल फूड की व्यवस्था की है जो उस मौसम से मुकाबला करता है। इसलिए मानसून का मौसम हो या कोई भी मौसम सीजनल सब्जियों का सेवन करना चाहिए। वहीं जिन फूड में एडीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, उन चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। वहीं अंजीर, चेरी, अमरूद, खुबानी, तरबूज, पपीता टमाटर, ब्लैकबेरी, रस्पबेरी, क्रेनबेरी, आम, लाल अंगूर, स्ट्रॉबेरी, जामुन आदि का सेवन करना चाहिए।

Leave a comment