आंखों का लाल होना देता है इस गंभीर बीमारी का संकेत! जानें लक्षण और बचाव

आंखों का लाल होना देता है इस गंभीर बीमारी का संकेत! जानें  लक्षण और बचाव

नई दिल्ली: नई दिल्ली: रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों का सोने से लेकर खाने तक का समय तय नहीं होता है। आज के समय में लोगों की आदत ऐसी बन गई हैं कि देर रात तक जागना फिर ऑफिस के लिएजल्दी उठना। जिससे हमारी आंखो पर काफी गहरा असर पड़ने लगता है। हमारा शरीर थका-थका सा महसूस करने लगता है और आंखे भी लाल रहने लगती है। कुछ लोग लाल आंख को नजरअंदाज कर देते हैं और उसकी तरफ ध्यान नहीं देते। ऐसे में आंख में अधिक समस्या हो सकती है जो कि आंख की हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं होती। तो आइए जानते हैं आंखे लाल होने का क्या कारण है?

क्या कहते है एक्सपर्ट

विशेषज्ञ के अनुसार लाल आंख या आंख का संक्रमण बहुत आम हो गया है। आज 10 में से एक मरीज आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं। आंख लाल होने के कई कारण होते हैं कई बार यह समान्य होती हैं जबकि कई बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती है। डॉ. के अनुसार कई स्वास्थ्य समस्याएं भी आंखे लाल होने के कारण हो सकती हैं। जैसे: 

1. संक्रमित आंखें

जब आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण हो जाता है तो उससे भी आंखे लाल हो जाती हैं। वायरस संक्रमण के कारण हुए लाल आंखों से पानी जैसे बहने लगता है। वहीं, बैक्टीरिया के कारण आंखे लाल होने से पीला पानी आने लगता है।

2. कोविड-19 भी बन सकता है इसका कारण

विशेषज्ञ बताते है कि कोविड, जो आमतौर पर फेफड़ों और हृदय के संक्रमण से जुड़ा होता है लेकिन इसके कारण भी आंख का संक्रमण हो सकता है। कोविड-19 आंखों से प्रवेश करते हुए आंख के पीछे मस्तिष्क तक पहुंच सकता है। आंखों का लाल होना कोविड के साइड इफैक्ट भी हो सकते हैं।

3. ब्लेफराइटिस

ब्लेफराइटिस आंखों की एक बीमारी है। यह बीमारी बैक्टीरिया के कारण होती है। कई बार गलत या एक्सपायर ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग भी ब्लेफराइटिस का कारण हो सकता है। इसके कारण पलकों में सूजन आ जाती है। ब्लेफराइटिस के कारण भी आंखे लाल हो सकती हैं।

4. एलर्जी

जब आंखों में किसी प्रकार का एलर्जी हो जाती है तो उससे भी आंखे लाल हो सकती है। पोलेन एलर्जी यानि हाई फीवर के कारण भी कई बार आंखे लाल हो जाती हैं। पोलन एनर्जी आमतौर पर फूलों से उत्पन्न होने वाले पराग से होती है।

5. कॉन्टेक्ट लेंस से भी होती है आंखे लाल

आंखों में कांटैक्ट लेंस का उपयोग करने से पहले उसे साफ नहीं किया जाता है जिससे संक्रमण प्रवेश करने की संभावना होती है। हाल ही में एक रिसर्च के माध्यम से पता चला है कि लेंस के बार-बार उपयोग और रात में भी पहने रहने से व्यक्ति को एकैन्थअमीबा केराटाइटिस बीमारी होने का डर रहता है। केराइटिस से कार्निया में सूजन की समस्या आ जाती है। केराइटिस बीमारी कई बार अंधेपन का भी कारण बन जाती है।

ऐसे करें उपचार

डॉक्टरों का कहना है कि लाल आंखों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। आंखों को अच्छी तरह से साफ करते रहें। आंखों को हाथ लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह से साफ करें। एंटीबैक्टीरियल आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। इससे आंखों को आराम मिलेगा और आंखों का लालपन कम हो जाएगा।

Leave a comment