
Onion Juice Benefits: प्याज का इस्तेमाल खानपान में तो शायद आप भी करते होंगे, लेकिन क्या आप इसके जूस से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानते है? इसमें कई गुणकारी फायदे होते हैं, एंटी-एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर प्याज का जूस आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसलिए आज बताने वाले है कि ब्लड प्रेशर से लेकर लॉस और शरीर टॉक्सिन्स दूर करने मे प्याज का रस कैसे फायदेमंद हो सकता है।
दरअसल, प्याज के रस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के संक्रमणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह दांतों के कीड़े और बक्ते को नष्ट करने में सहायक होता है। प्याज का रस मसूड़ों की स्वस्थता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम कर सकते हैं और मसूड़ों से संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिहाज से भी प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है। बता दें, कि यह मैग्नीशियम से भरपूर होता है, ऐसे में जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए इसका सेवन काफी बढ़िया माना गया है।
इम्युनिटी बूस्ट करे
प्याज में विटामिन C होता है, जो इम्युन सिस्टम को सक्रिय करने और रोगों से लड़ने में मदद करता है। विटामिन C एंटीऑक्सिडेंट्स की संख्या बढ़ा सकता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण भी अलग-अलग प्रकार के संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं और इम्युन सिस्टम को स्वस्थ रख सकते हैं।
वेट लॉस में कारगर
वजन घटाने के लिहाज से भी प्याज का जूस पीने की सलाह दी जाती है। वहीं इसे खाली पेट पीने से वेट लॉस में काफी फायदा मिलता है और शरीर के टॉक्सिन्स भी पेशाब के रास्ते बाहर आ जाते हैं। रोजाना सुबह इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है।
Leave a comment