
नई दिल्ली: इन दिनों मानसून का मौसम जारी है और इस दौरान बारिश की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बारिश के मौसम में फ्लू, सामान्य सर्दी, खांसी और गले में खराश सहित विभिन्न संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने वाले है जिससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर नहीं पड़गा।
दरअसल जब किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कम होती है तो उसे बीमारी होने का डर होता है। हमें यह समझना होगा कि आयुर्वेद के जरिए मरीजों का कैसे इलाज किया जाता है। यह लक्षणों को दबाता नहीं है। यह शरीर में होने वाले असंतुलन के मूल कारण का इलाज करता है। स्वस्थ शरीर के लिए सभी एनर्जी का एक दूसरे के साथ सही तालमेल होना चाहिए।
बता दें कि जब हमारी दादियां मौसम के हिसाब से खाना बदलती थी तो इसके पीछे एक कारण था। मानसून में डाइट का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान हमे जौ, गेहूं और चावल के पुराने अनाज से तैयार हल्का और ताजा खाना खाना चाहिए। इसके अलावा गाय का घी, दाल और हरी मूंग की दाल का भी सेवन करना चाहिए।
बारिश के समय में इन चीजों का करें सेवन:-
1. गर्म पानी ही पिएं।
2 हल्दी, जीरा, धनिया जैसे मसालों और लहसुन का खाना पकाने में इस्तेमाल करें।
3. सोने से ठीक पहले आधा गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।
4. गर्म खाना खाएं और कच्चा खाना जैसे सलाद से परहेज करें।
5. मेटाबॉलिज्म को धीमा होने से रोकने के लिए ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है।
6. बासी खाना खाने से बचें।
Leave a comment