
नई दिल्ली: अगर एक बार पथरी की बीमारी हो जाए,तो इंसान को काफी दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग परेशानी को ना बढ़ाते हुए ऑपरेशन का सहारा लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि बिना ऑपरेशन के भी पथरी का इलाज किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने वाले है जिससे पथरी होने की संभावना बेहद कम होती है।
बता दें कि, पथरी की समस्या से निपटने के लिए केला जरूर खाना चाहिए। केले में विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। ये शरीर में पत्थर बनने से रोकता है और बने हुए पत्थर को छोटे छोटे हिस्सों में तोड़ने में मदद करता है। अगर किडनी के मरीज रोज़ाना 100 से 150 ग्राम तक विटामिन बी का सेवन करें तो उन्हें किडनी की पथरी कभी नही होती। इसके अलावा पथरी से बचाव करने के लिए सेब बहुत फायदेमंद है। इसका रोज़ाना सेवन पथरी के दर्द में भी आराम देता है। 1 गिलास एप्पल जूस अगर रोज़ाना पीया जाये तो पथरी नहीं बनती।
हालांकि जौ का पानी पीने से काफी फायदा होता है। जौ के पानी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स पथरी को हटाने में बेहद मददगार हैं। जिन लोगों को किडनी प्रॉब्लम हैं, उन्हें रोज सुबह इसे पानी में भिगोकर पीना चाहिए। इससे पथरी निकल जाती है। किडनी स्टोन की समस्या में कलौंजी का सेवन फायदा पहुंचाता है। कलौंजी के बीज पथरी की एक शानदार औषधि है। इसे रोज़ाना सुबह एक चम्मच खाया जाये तो पथरी बनना रुक जाती है। इसके अलावा मूली को पानी में उबालकर पीने से पथरी निकलती है। यह गाल ब्लैडर के स्टोन में भी लाभदायक है।
Leave a comment