Health: बढ़ते तापमान के साथ बरतें कुछ खास सावधानियां, नहीं तो हो सकते हैं स्ट्रोक के शिकार...ऐसे करें अपना बचाव

Health: बढ़ते तापमान के साथ बरतें कुछ खास सावधानियां, नहीं तो हो सकते हैं स्ट्रोक के शिकार...ऐसे करें अपना बचाव

Brain Stroke: भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ रहा है। 'न्यूरोलॉजी जर्नल' में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, जब भी तापमान में उतार-चढ़ाव होता है तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस अध्ययन से पता चला है कि 1990 के बाद से जब भी तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ है, तो इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके पीछे का कारण जलवायु परिवर्तन बताया जा रहा है।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने से शरीर खुद को ठीक से ठंडा नहीं कर पाता है। इससे खून गाढ़ा होने लगता है। इस स्थिति को हाइपरकोएग्युलेबल (Hypercoagulable) अवस्था कहा जाता है। गर्मी बढ़ने से खून का थक्का जमने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है।

गर्मियों में ब्रेन स्ट्रोक से कैसे बचें?

खान-पान का विशेष ध्यान रखें

बढ़ते तापमान में स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में खूब नारियल पानी पिएं, जूस, नारियल पानी, खीरा, तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करें। इन खाद्य पदार्थों में भरपूर मात्रा में पानी होता है। शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने का काम करता है।

अपने आहार में जितना संभव हो उतना फाइबर शामिल करें। साथ ही तले हुए भोजन को भी अपने आहार में शामिल न करें। क्योंकि प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। जिसके कारण पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आहार में फाइबर, मौसमी, सब्जियां, फल और दही शामिल करें।

अगर आप शरीर के तापमान को नियंत्रित करना चाहते हैं तो खुद को धूप से बचाएं। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़े सूरज की रोशनी को ज्यादा अवशोषित नहीं करते हैं। जब भी आप बाहर जाएं तो टोपी या स्कार्फ का प्रयोग अवश्य करें।

Leave a comment