Health Tips: सर्दियों में टहलने के बाद कौन सा पानी पीना चाहिए ठंडा या गर्म? जानें फायदे

Health Tips: सर्दियों में टहलने के बाद कौन सा पानी पीना चाहिए ठंडा या गर्म? जानें फायदे

Cold And Hot After Walkingसर्दियों में टहलने से शरीर में मेटाबॉलिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं। शरीर में कई होने वाली बिमारियों से बचाने में सहायता करता हैं, साथ ही शुगर भी कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करता है। वहीं सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी सहायता करता है।

लेकिन एक बड़ा सवाल यहां है कि दौड़ लगाने के बाद आपको कौन सा पानी पीना चाहिए। क्यों किठंड में आप जिस पानी को पीते हैं, उसका आपके शरीर पर सीधा असर पड़ता है। इसकी वजह से आपको सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं।आइए जानते हैं कौन सा पानी हमको दौड़ लगाने के बाद पीना चाहिए?

गर्म या ठंड़ा कौन सा पानी पिएं?

दौड़ लगाने के बाद शरीर में बीपी बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में ठंड़ा पानी पीने के बहुत फायदें होते है।लेकिन, सर्दियां में अचानक ठंड़ा पानी पीने से शरीर में तुरंत तापमान बदल सकता हैं। जिससे आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है लेकिन अधिक ठंडा पानी आपकी धमनियों को सख्त भी कर सकती है, जिससे दिल के काम काज पर प्रेशर आ जाता है। ऐसे में न ठंडा पानी पिएं न गर्म पानी। इसलिए ठंडे और गर्म पानी को दोनो को मिक्स कर लें औ वॉक करने के बाद इसको पिएं यानी कि सर्दियों में वॉक करने के बाद गुनगुना पानी पिएं जो कि पूरी सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।

गुनगुना पानी पीने के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है

दौड़ लगाने के बाद गुनगुना पानी पीना ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करता है, साथ ही आपके ब्लड में मिलकर पूरे शरीर में सर्कुलेशन को बेहतर करता है और फिर ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में कारगर साबित होता है। साथ ही वॉक करने के बाद गुनगुना पानी दिल के लिए फायदेमंद होता है और इसके काम काज को सही करता है।

पेट के लिए बेहतर  

दौड़ लगाने के बाद गुनगुना पानी पीना पेट के लिए बहुत ही फायदा करता है। वही पेट के मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है और मोटापे को कम करने में भी सहायता करता है। इसके अलावा जब आप गुनगुना पानी पीते हैं। तो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को भी कम करता है और सर्दियों में दस्त, पेट दर्द और उल्टी से बचाव होता है। दौड़ लगाने के बाद डेली गुनगुना पानी ही पिएं।

Leave a comment