
नई दिल्ली: हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। सर्दियों के मौसम में जहां एक तरफ लोग शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। वही आज हम आपको एक ऐसे गरम पदार्थ के बारे में बताने वाले हैं, जिसके सेवन से शरीर को काफी गर्माहट मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि यह शरीर को भी कई बीमारियों से दूर रखती है।
बता दे कि हम हरे लहसुन के बारे में बात कर रहे थे जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं लहसुन के सेवन से शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल सर्दी, खांसी, बुखार और फ्लू में भी किया जाता है।
सुधरता है ब्लड सर्कुलेशन
हरी लहसुन को खाने से बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन भी सुधरता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन को एब्जार्ब करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा भी बढ़ती है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है मेंटेन
लहसुन की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने में बहुत असरदार होती हैं क्योंकि इनमें एलिसिन नामक तत्व मौजूद होता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। जिसके चलते हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
डाइजेशन रहता है दुरुस्त
लहसुन की पत्तियों में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में कारगर होते हैं। इन पत्तियों के सेवन से पाचन दुरुस्त बना रहता है। गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
Leave a comment