इन लोगों को है डेंगू से सबसे ज्यादा खतरा, जानें लक्षण और बचाव

इन लोगों को है डेंगू से सबसे ज्यादा खतरा, जानें लक्षण और बचाव

नई दिल्ली: देश में बारिश का सिलसिला रूक गया है और सर्दी के मौसम ने एंट्री मार ली है। हालांकि जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है जिससे डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। दिल्ली में डेंगू के 700 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके है। ये तो सभी को पता है कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है। वहीं इस बीमारी को समय पर ना संभालनें पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें डेंगू के होने से जान जाने का खतरा बना रहता है।

इन लोगों को है जान का खतरा

दरअसल ज्यादातर डेंगू का खतरा बारिश के पानी से बढ़ता है। यानी कि डेंगू का मच्छर बारिश के पानी में जन्म लेता है। वहीं डेंगू का मच्छर लोगों को दिन के सनमय ही काटता है जिसके बाद व्यक्ति को बुखार आता है और ना संभालने पर मौत भी हो जाती है क्योंकि डेंगू शरीर के उन अंगों पर अटैक करता है जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते है। वहीं अब बात उन लोगों की करते है जिनको डेंगू से जान का खतरा होता है। बता दें कि डायबिटीज, टीबी, एचआईवी और कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए डेंगू जानलेवा हो सकता है। इन बीमारियों की वजह से लोगों की इम्यूनिटी पूरी तरह खत्म हो जाती है. ऐसे में छोटी से छोटी बीमारी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

डेंगू के लक्षण

  1. सिर दर्द
  2. मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
  3. जी मिचलाना
  4. उल्टी लगना
  5. आंखों के पीछे दर्द
  6. ग्रंथियों में सूजन
  7. त्वचा पर लाल चकत्ते होना

डेंगू से बचाव

  1. मच्छरों से बचने के प्रयास करें।
  2. पूरी आस्तीन वाले कपड़ो को पहने।
  3. पानी को एक जगह एकत्रित न होनें दे।
  4. खाली कंटेनर, फूलदान, कूलर आदि को साफ करते रहना चाहिए।

Leave a comment