लहसुन के सेवन से इन खतरनाक बीमारियों का होता है अंत, जानें कैसे

लहसुन के सेवन से इन खतरनाक बीमारियों का होता है अंत, जानें कैसे

नई दिल्ली: हमारे शरीर को विटामिन की कितनी जरूरी है ये बात बताने वाली नहीं है क्योंकि विटामिनों की कमी से शरीर में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है जिसे ठीक करने के लिए हम ना जाने कितनी पौष्टिक चीजों का सेवन करते है। लेकिन क्या आपको पता हे कि खाली पेट लहसुन खाने से आपको अनेकों फायदे मिलते है, जो इंसानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

बता दें कि लहसुन को आयुर्वेद में औषधि माना गया है, वहीं इसमें विटामिन बी1, बी6 और सी के अलावा मैगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा इसमें एलिकिन नामक विशेष औषधीय तत्व होता है जो जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, आदी गुणों से भरपूर होता है। वहीं रोजाना खाली पेट लहसुन के सेवन से हमारा शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है, जोकि इंसानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

पेट की सम्सयाओं को दूर किया जाता है

आयुर्वेद में पेट को आधी से ज्यादा बीमारियों की जड़ माना गया है। ऐसे में माना जाता है कि अगर सुबह के समय दो कलियां पानी में डालकर खीली पेट निगला जाए तो इससे गैस, एसिडिटी, अपच, कब्ज आदि पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

इम्यूनिटी सिस्टममजबूत करता है

बता दें कि लहसुन शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल आते है। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है और आपका शरीर तमाम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। शरीर के डिटॉक्सीफाई होने से आपके शरीर और आपकी स्किन दोनों को कई तरह के फायदे मिलते है।

डायबिटीज के मरीजों को फायदा

लहसुन शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित कर इन्युलिन की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे शरीर में शुगर की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए डायबटीज के रोगियों को रोज खाने में लहसुन खाना चाहिए।

हार्ट अटैक नहीं होगा

डॉक्टर्स का कहाना है कि नियमित रूप से लहसुन के सेवन से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 10 प्रतिशत तक कम रहता है। जानकारी के मुताबिक लहसुन खाने से खून की नली चौड़ी हो जाती है, जिससे खून आसानी से बह जाता है। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा घट जाता है।

Leave a comment