
नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए लोगों नारियल पानी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं, ताकि उनके शरीर में पानी की मात्रा कम ना हो। ज्यादातर बीमारीयों में डॉक्टरकी भी पहली सलाह नारियल पानी ही होती हैं। वहीं कुछ लोग इसे अपने डेली रूटीन में भी नारियल के पानी को पिया करते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि नारियल पानी पीने का ज्यादा फायदा कब मिलता हैं?वेसे तो नारियल पानी का सेवन हम दिन में कभी भी कर सकते हैं,लेकिन कुछ खास समय पर इस पानी को पीने से शरीर को दो गुना फायदा मिलता हैं।
सुबह के समय नारियल पानी पीने का सबसे ज्यादा फायदा होता हैं। गर्मियों में शरीर के हीट को कम करने के लिए और ऊर्जाबढ़ाने में फायदेमंद मानी जाती हैं। खाली पेट नरियल पानी पीने से वजन कम होता हैं। इसके अलावा पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता हैं जो व्यक्ति के शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती हैं। नारियल पानी में पोटेशियम,सोडियम,कैल्शियम,एंटीऑक्सीडेट्स और विटामिन-सी जैसे फायदेमंद चीजें पाई जाती हैं। इसलिए नारियल पीने से शरीर को फयदा मिलता हैं।
नारियल पानी से कई बिमारीयों का अंत भी किया जा सकता हैं। जैसे की कई लोगों को किडनी में स्टोन की समस्या होती हैं और डॉक्टर इस बीमारी में नारियल पानी को पहली प्रथमिकता देते हैं। खाली पेट नारियल पानी पीने से वो स्टोन को गलाने में मदद करता हैं। नारियल पानी से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता हैं। खाली पेट नारियल पानी हमारे पाचन तंत्र को दुरूसत रखता हैं।इस के अलावा ये आंखों की रोशनी को भी तेज करता हैं।
Leave a comment