रोजाना ब्लूबेरी के सेवन से होते है ये फायदे, जानें कैसे

रोजाना ब्लूबेरी के सेवन से होते है ये फायदे, जानें कैसे

नई दिल्ली: भारत में ब्लूबेरी खाने का ज्यादा प्रचलन नहीं है। ज्यादातर लोगों ने तो ब्लूबेरी देखा भी नहीं होगा। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत की जलवायु ब्लूबेरी के उत्पादन के लिए उपयुक्त नहीं है। पारंपरिक रूप से इसका उत्पादन ठंडे और सर्दी वाले इलाके में किया जाता है। वहीं ब्लूबेरी में कम कैलोरी होती है। इसमें मौजूद फाइबर,विटामिन सी, विटामिन के और पोटेशियम स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है। इसलिए आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले है जो शायद आपको पता होंगे।

1. मोटापा के कम करें

ब्लूबेरी में एन्थोसायनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो मोटापे को कम करने में मददगार हो सकता है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ब्लूबेरी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

2. दिल की बीमारी को करें दूर

दिल को सेहतमंद रखने के लिए ब्लूबेरी को डाइट में करें शामिल। ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं, जो दिल को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते है।

3. स्ट्रेस

बीजी लाइफस्टाइल और काम के प्रेशर के चलते आज के समय में लोग कम उम्र में ही स्ट्रेस के शिकार हो रहे है। स्ट्रेस से बचने के लिए आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है।

Leave a comment