इन फलों के सेवन से शरीर को होंगे कई फायदे, बीमारियों का होगा खात्मा

इन फलों के सेवन से शरीर को होंगे कई फायदे, बीमारियों का होगा खात्मा

Health Tips: शरीर को स्वस्त्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते है, जिनमें हरी सब्जियां और फल आते है।वैसे तो हर फल के अपने फायदे होते है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले है, जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते है। इन फालों को कई तरह की डिशेज़ बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आज हम आपको इस फल से जुड़े फायदों के बारें में बताने वाले है।

बत दे कि इन फलों के लिस्ट में सबसे पहला नाम आलूबुखारा का आता है,जो  हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने से ब्लड वेसेल्स पर दबाव पड़ता है जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ता है। फ्रेश आलूबुखारा तो फायदेमंद होता ही है लेकिन ड्राय यानी सूखा आलूबुखारे भी। सूखा आलूबुखारा, एथेरोक्लेरोसिस (जिसमें आर्टरी वॉल्स में कोलेस्ट्रॉल, फैट और प्लाक जमा हो जाता है) से बचाव में सहायक होता है।

इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरा नाम स्टार फ्रूट का आता है जिसमें विटामिन बी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आपको पाचन स्वास्थ्य से लेकर स्ट्रोक और दिल की समस्या से बचाए रखने में काम आता है। फल के साथ-साथ इसके पत्ते भी पेट के लिए काफी फायदेंमंद है यह पेट के अल्सर को ठीक करने के काम आ सकती है। इतना ही नहीं यह फल आपके बालों को भी मजबूत करने का काम कर सकता है।

इसके बाद तीसरा फल एवोकाडो है जो कई विटामिंस और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं। इसके तेल से बालों पर मालिश कर सकते हैं। अगर आप वजन को कम करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके सलाद का सेवन कर वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

Leave a comment