
नई दिल्ली: भारत के कई घरों में आज भी अलसी का प्रयोग किया जाता है। जहां एक तरफ विटामिन, ओमेमा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर अलसी, सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अलसी लिग्नान से भरपूर होती है और इसमें एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों गुण होते है। वैसे तो सेहत को इससे कई तरह के फायदे मिलते है लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसे खाया जाए तो ये नुकसानदायक साबित होती है। इसलिए आज हम आपको अलसी के फायदे बताने वाले है।
पाचन सुधारने में मददगार
अलसी में दोनों तरह के डायट्री फाइबर होते हैं- घुलनशील और अघुलनशील। दोनों फाइबर पाचन में मददगार साबित होते हैं। घुलनशील फाइबर मल को सॉफ्ट करने में मदद करता है, जबकि अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को आंत के जरिए आसान मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से परेशान है तो उसे रोजावा अलसी खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
स्किन के लिए बेहतरीन
इन बीजों में लिग्नान और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो चेहरे पर झुर्रियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अलसी के तेल को स्किन पर लगाने से सेंसेटिव, खुरदरापन और स्केलिंग जैसी समस्या दूर हो सकती है। अलसी में मौजूद फैटी एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा यह बालों के झड़ने, एक्जिमा और रूसी को रोकने में भी मददगार साबित होते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
अलसी में लिग्नास पाया जाता है। जो ब्लड शुगर के लेवल को सुधार सकता है। स्टडीज की माने तो टाइप 2 डायबिटीड से पीड़ित लोगों के लिए ये फायदेमंद साबित हो सकता है।
Leave a comment