सरसों के सेवन से होते है चमत्कारी फायदे, कई बीमारियों का रखता है दूरी

सरसों के सेवन से होते है चमत्कारी फायदे, कई बीमारियों का रखता है दूरी

नई दिल्ली: सरसों का नाम लेते ही जेहन में सबसे पहले सरसों का तेल ही आता है, लेकिन आज हम सरसों के दाने की बात कर रहे है, जो हर किचन का जरूरी हिस्सा है, क्योंकि इसी सरसों के दाने से स्वाद में तड़का लगता है। जहां एक तरफ खानों का स्वाद बढ़ाने के लिए सरसों के दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी ओर सरसों की भी 3 प्रजातियां होती है, जिसमें सफेद, काली और पीली आती है। वहीं आज हम आपको सरसों के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने वाला है जो शायद आपको पता नहीं हो।

सरसों के फायदे

1. वेट लॉस

सरसों के बीज के गुण इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर के कारण ज्यादा है। डाइटरी फाइबर डाइजेशन सुधारने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है, जिससे कैलोरी का सेवन कम होता है। फाइबर पचने में ज्यादा समय और एनर्जी लगती है और इस समय शरीर का मेटाबोल्जिम बढ़ जाता है और कैलोरी बर्न होती है। इस प्रोसेस से वजन कम होने में मदद मिलती है।

2. अस्थमा

सरसों के बीज के फायदे अस्थमा के लिए मददगार है। यह इसमें मौजूद मैग्नीशियम नाम के मिनरल के कारण है। शरीर में सूजन होने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और साथ ही मांसपेशियां भी छोटी हो जाती है। मैग्नीशियम का सेवन करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।

3. सामान्य ब्लड प्रेशर

सरसों के बीज के गुण ब्लड प्रेशर से भी जुड़े हुए है। जब शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। हालांकि सरसों के बीज में मौजूद कई ऐसs मिनरल्स हैं जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर जो सोडियम की मात्रा शरीर में सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

Leave a comment