HEALTH TIP: हृदय रोगियों के लिए रामबाण है ये छाल, जानें क्या है इसके फायदे

HEALTH TIP: हृदय रोगियों के लिए रामबाण है ये छाल, जानें क्या है इसके फायदे

HEALTH TIP: हर इंसान चाहता है कि उसकी सेहत चुस्त और दुरुस्त रहें। वहीं जहां एक तरफ लोग अपनी सेहत को फिट रखने के लिए कई तरह की प्राकृतिक औषधियों का सेवन करते हैं। तो वहीं कई लोग फलों को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको अर्जुन की छाल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं। क्योंकि यह एक ऐसा हाल है जिससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद

दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अर्जुन की छाल से बना काढ़ा काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में बैड कोल्स्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।

डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए

डायबिटीज की मरीजों के लिए अर्जुन की छाल (Arjun Ki Chaal) का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। अर्जुन की छाल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण होता है। इसके साथ ही यह पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज (polyphenols serum glucose) और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए अर्जुन की छाल (Arjun Ki Chaal) लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करके ब्लड को पतला करता है।

Leave a comment