
नई दिल्ली: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ज्यादातर घरों में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। टेस्टी करी बनाना हो या सलाद तैयार करना हो, हम प्याज का प्रयोग जरूर करते है। भोजन में इस्तेमाल होने वाले इस प्याज को हम कई चीजों के लिए भी यूज कर सकते है। आज हम आपको प्याज से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स बताने वाले है जिसकी मदद से आप घर की अन्य समस्या दूर कर सकते है।
पौधों को कीड़ों से बचाए प्याज
प्याज पौधों में लगे कीड़ों को भगाने में बड़ा कारगर है। अगर आपके गार्डन के पौधों में कीड़े लग रहे हैं तो प्याज का इस्तेमाल करें। पौधों से कीड़े भगाने के लिए कुछ प्याजों को काट लें और उन्हें एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक कप पानी के साथ मिलाकर पीस लें। इससे आपके लिए एक स्प्रे तैयार हो जाएगा, जो पौधों में लगे कीड़ो को भगाने में आपकी मदद करेगा।
बाथरूम के कीड़ों को भगाये
प्याज की मदद से आप अपने बाथरूम की नाली से आने वाले कीड़ों और मक्खियों को भी भगा सकते है। इसके लिए आप एक प्याज को तीन से चार पीस में काटें और नाली के आसपास रख दें। इसके महक से नाली से कीड़े भाग जाएंगे। आप चाहें तो प्याज पीसकर इसका स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चेहरे से तिल को हटाने में सहायक
इन सभ चीजों के अलावा आप प्याज का रस चेहरे में तिल को हटाने का काम भी करता है। इसके लिए प्याज के रस को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के बाद करीब 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। ऐसा कम से कम 3 से 4 हफ्ते तक करें धीरे धीरे चेहरे से तिल साफ होने लगेंगे।
मुहांसों से कर सकता है बचाव
प्याज में सल्फर और विटामिन्स होते हैं और लहसुन में एंटी फंगल और एंटी एजिंग दोनों ही गुण होते हैं। प्याज और लहसुन के रस को बराबर मात्रा में लेकर उसका सिरका बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद धो लें ऐसा करने पर चेहरे में निखार आ जाता है और मुहांसों से बचाव भी होता है।
Leave a comment