Haryana: गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर निकलने की लगाई गुहार, जानें जेल मंत्री क्या कुछ कहा

Haryana: गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर निकलने की लगाई गुहार, जानें जेल मंत्री क्या कुछ कहा

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर जेल से बाहरनिकलने के लिए गुहारलगाई दी है. हालांकि इससे पहले भी राम रहीम यह कोशिश कर चुका है, लेकिन सिरसा के डीसी और एसपी की रिपोर्ट के चलते उसे पैराल देने से इंकार कर दिया गया. साध्वियों के साथ यौन उत्पीड़न और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सजा काट रहा है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 25 अगस्त, 2017 से राम रहीम  रोहतक की सुनारियां जेल में बंद है. अब गुरमीत राम रहीम ने सुनारियां के जेल अधीक्षक को पैरोल के लिए आवेदन किया है. दो रोज पहले हुई राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया था. पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उनके स्वास्थ्य की बारीकी से जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था. अब नया घटनाक्रम यह है कि 'बाबा' ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए 'इमरजेंसी' पैरोल की मांग की है.

प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि बाबा द्वारा नियानुसार ही पैरोल के लिए आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि जेल के नियानुसार कोई भी कैदी जेल अधीक्षक को पैरोल के लिए आवेदन कर सकता है. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी केस में डीसी व एसपी की रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक पैरोल देने के लिए अधिकृत है.

पिछले साल भी राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी. उसे कड़ी सुरक्षा और बहुत ही गोपनीय तरीके से गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था. इससे पहले भी अपनी मां की बीमारी की दुहाई लगाते हुए वह पैरोल की मांग कर चुका है, लेकिन उसके आवेदन को रद्द कर दिया गया. परिवार में शादी-समारोह के लिए भी पैरोल मांगी गई थी, लेकिन उस समय भी उन्हें राहत नहीं मिली. बहरहाल, अब कोरोना काल के बीच राम रहीम ने अपनी बीमार मां का हवाला देते हुए जेल अधीक्षक को आवेदन देकर पैरोल मांगी है. अब रोहतक और सिरसा के डीसी और एसपी से भी रिपोर्ट के आधार पर पैरोल पर अगला फैसला होगा.

Leave a comment