HARYANA: सोनीपत में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

HARYANA: सोनीपत में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के लामपुर बॉर्डर पर स्थित किराये के कमरे में रहने वाले युवक पर उसके पड़ोसी किरायेदार ने अपने साथी संग मिलकर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर पड़ोसी किरायेदार व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

मकान मालिक ने शिकायत में बताया कि कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में लामपुर बॉर्डर के पास किराये के कमरे बना रखे हैं। उनके एक कमरे में बिहार के जिले सहरसा के गांव खम्हौती निवासी अर्जुन राम किराये पर रहते थे। उनके साथ ही दूसरे कमरे में उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव दोघट निवासी बबलू भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। बबलू और अर्जुन राम के बीच कई दिन पहले कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसका पता लगने पर उन्होंने उनका समझौता करा दिया था। उसके बाद भी वह रंजिश रखे थे। बबलू के कमरे पर दो दिन से उसका दोस्त बिट्टू भी आया हुआ था। रात करीब साढ़े 10 बजे बबलू और बिट्टू ने पुरानी रंजिश के चलते अर्जुन राम पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए गए।

सूचना मिलते ही मंजीत ग्रामीणों के साथ वहां पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान अर्जुन राम ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से बिट्टू और बबलू मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है।

Leave a comment