HARYANA: चुनावी रंजिश के चलते युवक ने किया सुसाइड, मामला दर्ज

HARYANA: चुनावी रंजिश के चलते युवक ने किया सुसाइड, मामला दर्ज

कोसली: हरियाणा के कोसली क्षेत्र के गांव बव्वा में ग्राम पंचायत के वार्ड 5 का चुनाव लड़ने वाले 38 वर्षीय युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल कनीना के अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने इस मामले में पंचायत चुनाव की रंजिश में उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन पिछले 14 घंटों से परिजन शव को रोड पर रखकर परिजनों द्वारा जाम लगाया हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 13 नवंबर को गांव निवासी कपिल उसके घर 5-6 लोगों के साथ आया और चुनाव को लेकर उसके बेटे को धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चला गया। उस समय उसके पुत्र ने इसे सामान्य बात समझ कर शिकायत नहीं की इसके बाद उसका बेटा 15 नवंबर की शाम को अपने ट्यूबेल पर चला गया और वहां से उसका 5 -6 अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे भी लेकिन वह वह नहीं मिला।

उन्होंने उसके भाई को इस बारे में सूचना दी तत्पश्चात पुलिस ने अशोक को ढूंढने का प्रयास भी किया। लेकिन कोई पता नहीं चला उसी दिन रात 10:30 बजे अशोक ने आरोपियों से बचकर कनीना रोड स्थित गांव के ढाबा पर पहुंचने की जानकारी दी। इस पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे और अशोक उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आप परिजन और ग्रामीण पिछले 14 घंटों से साहू रोड पर रखकर जाम लगाए हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनके बेटे ने भी पंच का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गया इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी वजह से उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Leave a comment