Delhi News: जनकपुरी हादसे में पहली गिरफ्तारी, कमल को तड़पता देख सोने चला गया था ठेकेदार

Delhi News: जनकपुरी हादसे में पहली गिरफ्तारी, कमल को तड़पता देख सोने चला गया था ठेकेदार

Janakpuri Incident: दिल्ली के जनकपुरी में 26 वर्षीय कमल की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने ठेकेदार राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वहीं, जांच के दौरान जो सनसनीखेज खुलासा हुआ है, उसने मानवीय मूल्यों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि कमल के गड्ढे में गिरने की जानकारी ठेकेदार राजेश को मिल गई थी लेकिन, उसने मदद करने के बजाए उस तड़पता हुआ छोड़कर सोने चला गया।

बच सकती थी कमल की जान

दिल्ली पुलिस की जांच में ये बातें सामने आई हैं कि जिस वक्त कमल बाइक समेत गड्ढे में गिरा, उस वक्त वहां से गुजर रहे एक परिवार ने उसे गिरते हुए देख लिया। उस परिवार ने तुरंत इसकी जानकारी सुरक्षा गार्ड और बगल के टेंट में सो रहे एक शख्स को दी। टेंट में सो रहा व्यक्ति ठेकेदार राजेश का ही कर्मचारी था। कर्मचारी ने इसकी सूचना राजेश प्रजापति की दी। जिसके बाद राजेश मौके पर पहुंचा लेकिन, कमल को बचाने के बजाए वह चुपचाप वहां से चला गया। अगर राजेश ने उस वक्त मानवता दिखाई होती, तो शायद कमल बच सकता था।

पूरी रात ढूंढते रहे पिता

हादसे के शिकार कमल के पिता नरेश ध्यानी और उनका पूरा परिवार रात भल कमल की तलाश करता रहा लेकिन , बिडवना ऐसी कि पिता उस गड्ढे के पास से कई बार गुजरे लेकिन उनके बेटे के गड्ढे में गिरे होने की भनक तक ना लगी। शुक्रवार सुबह 8बजे एक महिला की सूचना पर कमल का शव बरामद हुआ। इस मामले में दिल्ली सरकार पहले ही एक्शन ले चुकी है। PWD मंत्री के दौरे के बाद जूनियर इंजीनियर समेत 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अब राजेश प्रजापचि से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।   

Leave a comment