Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: यमुनानगर में सुबह के समय बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने 6 लोगों को कुचला, तीन की हालत गंभीर

HARYANA NEWS: यमुनानगर में सुबह के समय बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने 6 लोगों को कुचला, तीन की हालत गंभीर

Yamunanagar Road Accidentहरियाणा के यमुनानगर में सुबह के समय प्रताप नगर के बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया। पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही रोडवेज की बस ने 6 कॉलेज स्टूडेंट्स को कुचल दिया। जिनमें से तीन स्टूडेंट्स की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

पोंटा साहिब से जैसे ही बस प्रताप नगर बस स्टैंड आकर रुकी। बस में चढ़ने की जल्दबाजी में कुछ स्टूडेंट्स बस की चपेट में आ गए। 6 स्टूडेंट बस के पिछले टायरों के नीचे आकर कुचले गए। प्रताप नगर के निकट गांव कुटीपुर निवासी आरती, प्रताप नगर की अर्चिता,टिब्बी की मुस्कान, बहादुरपुर की संजना, प्रताप नगर की  अंजलि व अमनदीप  की बस की चपेट में आ गई। सभी घायलों को तुरंत सी एच सी  प्रताप नगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें यमुनानगर रेफर किया गया है। घटना के बाद कॉलेज स्टूडेंट्स ने बस अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया है। दूसरे स्टेशनों से आने वाली सभी बसों को यमुनानगर जाने से रोक दिया गया है।

बस पर चढ़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा

SHOप्रताप नगर नरसिंह और डायल 112 के सब इंस्पेक्टर कंवरपाल आदि स्टूडेंट को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। रोडवेज बस के ड्राइवर अनिल ने बताया कि जैसे ही वह पांवटा साहिब से बस लेकर प्रताप नगर बस स्टैंड पहुंचा बस में सवार होने की जल्दबाजी में स्टूडेंट बस की चपेट में आ गए। ड्राइवर अनिलऔर बस कंडक्टर कमल को पुलिस थाने बैठाया गया है। SHO नरसिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया जाएगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast