HARYANA NEWS: कृषि मंत्री ने जनता से की खास अपील, कांग्रेस पर जमकर बरसे कंवरपाल गुर्जर

HARYANA NEWS: कृषि मंत्री ने जनता से की खास अपील, कांग्रेस पर जमकर बरसे कंवरपाल गुर्जर

यमुनानगर: हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है।इसको लेकर सभी सियासी दल प्रचार प्रसार में जी जान से जुट गए है। इसी कड़ी में अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के समर्थन में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में अनेकों जगह जन सभाएं की।सभी जगह जनता का समर्थन देखने को मिला लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर कृषि मंत्री और अंबाला प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया।

कृषि मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिखराव की और बढ़ रही है। इनके बड़े बड़े नेता कांग्रेस को छोड़ कर जा रहे है। कांग्रेस केवल और केवल विरोध की नीति पर चल रही है। कांग्रेस के पास न कोई विजन न ही कोई विचार धारा और न ही कोई योजना है। कांग्रेस के रवैये से केवल जनता ही दुःखी नहीं है बल्कि कांग्रेस स्वयं भी दुखी है। जनता ही इनको हरा देगी।

आज हर जगह भाजपा के पक्ष में माहौल है- कंवर पाल गुर्जर

मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि आज हर जगह भाजपा के पक्ष में माहौल है। हर वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश है।वहीं कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही कांग्रेस ने हरियाणा में अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए है लेकिन कांग्रेस में निराशा का भाव है चुनाव तो कोई न कोई लड़ेगा ही लेकिन कांग्रेस में कोई उत्साह नही है।

कांग्रेस चुनावी मैदान में जोर नहीं दिखा पाएगी- कृषि मंत्री

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस चुनावी मैदान में जोर नहीं दिखा पाएगी। जनता ही कांग्रेस को हरा देगी। कांग्रेस का जिस प्रकार का व्यवहार है कांग्रेस हर राष्ट्र हित के मुद्दे का विरोध करती है। चाहे राम मंदिर बनाने की बात थी, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की बात थी तब सेना पर ही सवाल उठा दिये। चाहे गरीब कल्याण की बात हो गरीब के विकास की बात हो कांग्रेस केवल और केवल विरोध की नीति पर चल रही है। किसानों के खाते में सीधे पैसे डालने की बात का भी कांग्रेस ने विरोध किया। जनता इस व्यवहार को अच्छा नही मानती।

Leave a comment