Haryana: रात के अंधेरे में घर हुई लूट की वारदात, परिवार पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Haryana: रात के अंधेरे में घर हुई लूट की वारदात, परिवार पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में लूट के बाद बदमाशों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गंभीर हालत में परिवार के दो लोगों को यमुनानगर ट्रामा सेंटर से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है पुलिस ने तीनों लुटेरों की पहचान भी कर ली है।

यमुनानगर की गांधीनगर कॉलोनी में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने ना सिर्फ 70 हजार कैश और मोबाइल लूटा बल्कि परिवार पर भी जानलेवा हमला किया यह तस्वीरें उसी बदमाशी की एक गवाह है। रात के अंधेरे में 3 नकाबपोश लुटेरे जैसे ही घर में एंटर होने लगी तो उनकी तस्वीर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं लुटेरों की पहचान तो पुलिस ने कर ली है लेकिन गिरफ्तारी पर फिलहाल कई सवाल है।

बता दें कि लुटेरों ने रात के अंधेरे में घटना को अंजाम देने के बाद कई किलोमीटर दूर जाकर ना सिर्फ मोबाइल फेंका बल्कि मोटरसाइकिल के पार्ट्स भी पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद हुए हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान तो कर ली है लेकिन गिरफ्तारी कब होगी यह देखना दिलचस्प होगा हालांकि इस तरह की घटनाओं से शहर में अशांति जरूर पैदा होती है

Leave a comment