HARYANA: गुरुग्राम के एक क्लब में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, अब तक 7 लोग हुए गिरफ्तार

HARYANA: गुरुग्राम के एक क्लब में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, अब तक 7 लोग हुए गिरफ्तार

गुरुग्राम:  हरियाणा के गुरुग्राम में 7-8 अगस्त की रात को उद्योग विहार में क्लब कासा डांजा में अपने दोस्तों के साथ गए एक व्यक्ति को कुछ बॉडीगार्ड ने पीटा  दिया, कथित रूप से उनमें से एक ने अपने समूह की एक महिला मित्र से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इस मामले की सूचना मिलेत ही पुलिस की टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम के सीपी कला रामचंद्रन के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला साथी के साथ मारपीट की गई और नकद छीन लिया गया। आरोपी सोनू, मंदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश गिरफ्तार हुए। उन्होंन बताया कि उद्योग विहार में कासा डांजा क्लब के प्रबंधक लोकेश को भी शारीरिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों से मारपीट की गयी है, उनमें एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी में काम करने वाला प्रबंधक भी शामिल है। एक पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ ‘कैसा डेंजा’ क्लब गया था। उसे क्लब के प्रवेश द्वार पर कुछ अन्य मित्र मिले।

क्राइम के एसीपी प्रीत पाल सांगवान ने कहा कि  6 बाउंसर और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों के पास लगे बाउंसरों का पुलिस सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चूक करने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Leave a comment