Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में आज मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिसके चलते हरियाणा में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। आज गुरुवार सुबह पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद में बारिश हुई। दिल्ली-चंडीगढ़ के आसपास भी देर रात से बूंदाबांदी हो रही है। इसके साथ ही पानीपत में भी झमाझम बारिश हुई।


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों में मानसून प्रदेश में पूरी तरह से दस्तक देगा। विभाग ने 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकूला और चंडीगढ़ के आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के स्कूल सेफ्टी रिपोर्ट में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम रिमाइंडर

इसके अलावा दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सोमवार को हिमाचल से प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी। जिससे पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में तेज बारिश हुई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

विभाग ने उत्तर और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर 75-100% तक बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा  रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बादलवाई व छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jammu Kashmir News: डोडा के भलेसा के सेरू इलाके में फटा बादल, भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के सेरू इलाके में बुधवार को भारी बारिश के बीच बादल फट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी है। बता दें कि भलेसा के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान सेरू इलाके में बादल फटने की घटना हुई। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का लगातार आकलन कर रहा है।

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की दिशा में आवास विभाग ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। इसी क्रम में सचिव आवास और आयुक्त आवास विकास परिषद डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के अंतर्गत विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में किए जा रहे बाह्य विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast