Haryana News: पंचकूला में सीएम नायब सैनी का बड़ा दावा, कहा- तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाएगी

Haryana News: पंचकूला में सीएम नायब सैनी का बड़ा दावा, कहा- तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाएगी

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुर रानी में विजय संकल्प रैली को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्थान का दौरा किया और लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के 10के 10 उम्मीदवारों को जिताकर तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कालका को अपना घर और परिवार बताया। उन्होंने कहा कि आज अपने परिवार के बीच आया हूं।

राहुल गांधी के एक चुटकी में गरीबी हटाने के बयान पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि  राहुल गांधी को अपनी दादी से सीख लेनी चाहिए,1970में राहुल गांधी की दादी ने भी कहा था गरीबी हटाने के लिए और 60साल तक गरीबी नहीं हटा पाए। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने पिछले 10सालों में के कार्य किया और गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई। समय-समय पर कांग्रेस पार्टी झूठ बोलने का काम करती है और आप एक चुटकी में गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं और राहुल गांधी के पास कौन सा अलादीन का चिराग है जिससे गरीबी हटाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10सालों में भाजपा ने 25करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया है। आने वाले दिनों में हरियाणा में कई बड़े नेता आयेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ,अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह के कार्यक्रम हरियाणा में रहेंगे।

दुष्यंत के बयान पर सीएम का पलटवार

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा दुष्यंत चौटाला अपने गिरेबान में झांके, कहां उनके खुद के विधायक विधानसभा के अंदर उसके खिलाफ बोला है और भ्रष्टाचार के ऊपर भला बुरा कहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का समझौता नहीं है। विधानसभा के अंदर उनके खिलाफ खड़े हुए हैं अगर कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच करवाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम नायब सैनी ने कहा कांग्रेस के समय में किसानों को मुआवजे के तौर पर ₹2ओर 5रुपये का चेक दिया जाता था और भद्दा मजाक किया जाता था। उन्होंने कहा कि मैं खुद किसानों के खेतों का दौरा किया और अधिकारियों को किसाने की फसल खराब होने पर गिरदावरी करने के आदेश दिए।

Leave a comment