
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ढाकोला गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें की चाचा और भतीजे में लाखों रुपए के लेनदेन और जमीनी विवाद के चलते झगड़ा हुआ जिसमें गंभीर चोट लगने के चलते चाचा की मौत हो गई। इस हत्या के आरोपी भतीजे सहित उसके माता-पिता पर भी लगे हैं।
बता दें कि चाचा की मौत के बाद ग्रामीण उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि तभी मृतक के ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल हत्या के मामले में सभी आरोपी फरार है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ढहकोला गांव का रहने वाला 40 वर्षीय विक्रमादित्य है जिसकी उसी के भतीजे ने जमीनी विवाद और लाखों रुपए के लेन-देन के चलते तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी मृतक के साले और ससुर के मुताबिक विक्रमादित्य का अपने भाई - भाभी और भतीजे से लाखों रुपए का लेनदेन और जमीनी विवाद चल रहा था इसी के चलते उनका झगड़ा हुआ था और आज सुबह जब वह अपने खेतों पर गया तो वहां उसके भाई भाभी और भतीजे से कहासुनी हो गई इसी दौरान विक्रमादित्य के भतीजे अभिशेक ने उसके सिर में किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिसके चलते विक्रमादित्य के सिर में काफी गंभीर चोट आई। हमले के बाद आनन-फानन में विक्रमादित्य को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इतना ही नहीं मृतक विक्रमादित्य के ससुर और साले ने विक्रमादित्य के परिवार और ग्रामीणों पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं की और पुलिस को बिना सूचना दिए ही वह विक्रमादित्य का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे जिसकी सूचना उन्हें मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह का भिजवा दिया है वह चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी अशोक सैनी की मानें तो उन्हें इस घटना के बारे में सूचना मिली थी सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे मामले में जांच की गई तो पता चला की विक्रमादित्य का उसके भाई भाभी से कुछ पैसों का लेनदेन चल रहा था इसी के चलते उसके साथ मारपीट हुई उसकी मौत हो गई । फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने के बाद वारसान को शव सौंप दिया गया है फिलहाल आरोपी फरार है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a comment