HARYANA: रोहतक में एक युवक की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

HARYANA: रोहतक में एक युवक की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में हसनगढ़ से कंसाला रोड पर नहर के अंदर एक युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस और एफएसएल की टीम जांच करने में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद सारे मामले का समाने आ जाएंगे।

जानकारी के अनुसार आज सुबह खेतों में घूमने गए एक युवक ने सांपला थाना पुलिस को शिकायत दी कि हसनगढ-कंसाला रोड पर नहर के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सांपला थाना के जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है और शिनाख्त होने के बाद ही पूरा मामला निकल कर सामने आ जाएगा। फिलहाल उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a comment