Haryana: विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana: विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सिरसा:  हरियाणा के सिरसा के जेजे कॉलोनी में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। जहां महिला की लाश के खाली प्लाट में मिली है।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया। मृतिका के पति जोनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी,  पुलिस का कहना है कि आरोपी पंकज को गिरफ्तार भी कर लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पंकज मृतक महिला पूनम के घर के पास किराने की दुकान पर काम करता था । पिछले 2से 3साल से एक दूसरे के संपर्क में थे।  आरोप है कि आरोपी पंकज महिला (पूनम) को 29मई की रात को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके बाद महिला की लाश उसके घर के पास खाली प्लाट में पड़ी मिली। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया गया ।

इस मामले में सिटी थाना इंचार्ज बनवारी लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जे जे कालोनी में एक महिला की शव पड़ा है जिसपर पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भेजा गया। वहीं मृतक महिला के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी की ग्रिफ्तार किया गया। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर बरामदगी की जाएगी । 

Leave a comment