
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एकतेज रफ्तार से आई कार ने बाइक सवार दम्पति व एक अन्य को बुरी तरह से रौंद डाला। हादसे में तीनों की जान चली गई। हादसा झज्जर जिले के पाटौदा वलुहारी गांव के बीच हुआ। हादसे में जिन तीन लोगों की जान गई है।
इस हादसे में नेतराम निवासी हसनगढ़ हाल निवासी पाटौदा उसकी पत्नी पिंकी व पाटौदा निवासी मनीष पुत्र सुरेन्द्र शामिल है। हादसा कुलाना की तरफ से जा रही पंजाब नम्बर की गाड़ी से हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कार में कितने लोग सवार थे इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार नेतराम अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक पर सवार होकर पाटौदी से अपने गांव पाटौदा की ओर बाइक पर आ रहा था। जब वह लुहारी व पाटौदा गांव के बीच पहुंचा तो उसी दौरान कुलाना की तरफ से पंजाब नम्बर की एक गाड़ी आई और उसने क्रास करते समय नेतराम की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के दौरान वहीं मौके पर खड़ा मनीष भी चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसा स्थल का मौका मुआयना किया और तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर डीएसपी रविन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए अपनी उपस्थिति में ही मृतकों के शवों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बाद में तीनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Leave a comment