HARYANA: सस्ता लोन लेना महिला को पड़ा मंहगा, हुई ठगी का शिकार

HARYANA: सस्ता लोन लेना महिला को पड़ा मंहगा, हुई ठगी का शिकार

अंबाला: देश भर में इन दिनों साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, ठग आए दिन नए नए तरीके ढूंढते हैं और ज्यादा का लालच देकर भोली भाली जनता को अपने झांसे में फंसा लेते हैं ऐसा ही एक मामला अंबाला से भी सामने आया जहां पर एक महिला को सस्ते लोन का लालच काफी महंगा पड़ गया। लोन से अधिक कीमत चुकाने के लिए महिला की अश्लील तस्वीरें दिखाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया।

ज्यादा लालच अक्सर लोगो को मुसीबत में डाल देता है। ऐसा ही एक मामला अंबाला से भी सामने आया जहां पर एक महिला के खाते में लोन की कीमत डाल दी गई और पूरी कीमत चुकाने के बावजूद कंपनी ने और पैसे जमा कराने की डिमांड की जा रही है ऐसा ना करने पर महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी गई। मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि कुछ समय पहले एक ऑनलाइन एप के माध्यम से उन्होंने लोन लिया था जिसको पैसे भरकर क्लॉस करवाने के बाद बिना उनके मांगे एक दूसरा 6हजार रुपए का लोन उनके खाते में डाल दिया। दूसरे लोन के पूरे पैसे चुकाने के बावजूद उनसे और पैसों की डिमांड की गई कंपनी द्वारा पैसे न देने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है

इस मामले में बलदेव नगर थाना एसएचओ गौरव पूनिया का कहना है कि कल एक महिला हमारे पास शिकायत लेकर पहुंची थी जिस ने बताया कि बिना उसके मांगे एक ऑनलाइन ऐप के थ्रू उसके खाते में ₹6000 का लोन डाल दिया गया। उसकी कीमत चुकाने के बाद भी उससे और अधिक पैसों की जा रही है और वह ना देने पर महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें एडिट करके वायरल करने की धमकी दी गई पुलिस जांच में जुटी है

Leave a comment