
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव सनिपड़ा से दिल देहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। जहां पर एक पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई।युवक का नाम नितेश बताया जा रहा हैं।बता दें कि युवक का वहीं के एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।पुलिस ने घायल की मां की शिकायत पर 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
घायल की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे नितेश के साथ सुबह 8:30 बजे के करीब घर से गन्नौर जाने के लिए निकली थी।जब दोनों मां-बेटे गांव के अड्डे पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही उनके गांव का अमित,प्रवीण और अमन खड़े थे।नितेश को देखते ही अमित चाकू लेकर उसकी तरफ दौड़ा,जिसके बाद प्रवीण और अमन ने नितेश को पकड़ लिया।दोनों के पकड़ने के बाद, , ने नितेश पर चाकू से पेट व छाती पर वार कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने नितेश को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया।इसके बाद अमित यह बोलकर वहां से भाग खड़ा हुआ की आज तो बच गया,लेकिन आगे नहीं बचेगा।चाकू से घायल नितेश पूनम और उसका जेठ सुरेंद्र सोनीपत के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे पीजीआई ले जाने की बजाय सोनीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी मां पूनम की शिकायत पर सनपेड़ा गांव के ही अमित, प्रवीण, अमन और ललित के खिलाफ धारा 323,324,506,34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Leave a comment