HARYANA: सोनीपत बना रहा है क्राइम का हब! पिछले 10 दिनों में तीसरी बड़ी लूट

HARYANA: सोनीपत बना रहा है क्राइम का हब! पिछले 10 दिनों में तीसरी बड़ी लूट

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत एक क्राइम का ऐसा हब बन गया है। जहां सोनीपत पुलिस क्राइम को कंट्रोल करने में असफल साबित हो रही है। सोनीपत में बीती रात दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी पर कुल्हाड़ी से वार कर रुपए वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में करीब 90 हजार रुपए बताए गए हैं। घायल कर्मी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना बहालगढ़ पुलिस ने लूट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। सोनीपत में पिछले 10 दिनों में लूट की यह तीसरी वारदात है जिसमें एक बदमाश पेट्रोल कर्मी पर कुल्हाड़ी से वार करता है और दूसरा हवा में पिस्टल को लहराता है और उसके बाद फरार हो जाते हैं।

सोनीपत पुलिस प्रशासन द्वारा यह दावा किया गया कि 15 अगस्त पर प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम मुकम्मल है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है लेकिन बावजूद इसके अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और पुलिस के हाथ खाली के खाली रहे। जब शहर के प्रत्येक नाके पर पुलिस की तैनाती थी और 14 अगस्त की रात को प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन को चेकिंग होने का दावा पुलिस कर रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन के दावे पूरी तरह से ध्वस्त हो गए और सोनीपत पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं जहां सोनीपत में पिछले 10 दिन में तीन ऐसी वारदात सामने आई है, जिनमें शहीद जवानों के नाम से पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी चल रही है और जहां दो पेट्रोल पंप और एक गैस एजेंसी के सप्लायर पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाश हाथ में कुल्हाड़ी और पिस्टल लेकर पहुंचते हैं और कर्मचारी को डर दिखाकर लूट करने की कोशिश की जाती है और जब विरोध होता है तो मौके पर कुल्हाड़ी से सिर और कमर में वार कर दिया जाता है और उसके बाद बदमाश पिस्टल भी हवा में लहराते हुए नजर आते हैं यह तस्वीर बार-बार सीसीटीवी में अलग-अलग पेट्रोल पंप से कैद हो रही है और बावजूद इसके सोनीपत पुलिस प्रशासन अपराधियों पर शिकंजा कसने में असफल साबित हो रही है।

जहां देर रात फिर एक ऐसी ही घटना मेरठ रोड पर स्थित  सीआरपीएफ से कॉलोनी के पास शहीद जितेंद्र ऑटो पेट्रोल पंप से पेट्रोल कर्मी बृजपाल के सिर और कमर में कुल्हाड़ी मारकर वह पिस्टल हवा में लहरा कर ₹90000 की लूट कर आरोपी फरार हो गए हैं। सोनीपत में बदमाश इसी अंदाज और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर  वार करते हैं और फरार हो जाते हैं और यह तीसरी वारदात है जब सोनीपत के पेट्रोल पंप पर देर रात यह वारदात हुई है और इसके बाद पेट्रोल कर्मी मालिकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वही पछले दिनों सोनीपत के एसपी से मुलाकात कर रहे सोनीपत पेट्रोल पंप एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ऐलान किया था अगर समय रहते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाईऔर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो सभी पेट्रोल पंप पर ताला लगा देंगे ।

Leave a comment