HARYANA: भाई को राखी बांधने जा रही बहन के साथ हुई लाखों रुपये की लूट, पुलिस पर लगा देरी से पहुंचने का आरोप

HARYANA: भाई को राखी बांधने जा रही बहन के साथ हुई लाखों रुपये की लूट, पुलिस पर लगा देरी से पहुंचने का आरोप

कैथल: हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पिछले साल डायल 112 लांच किया था। जिस बीच सरकार का दावा था कि 112 नंबर पर कॉल करते ही फौरन पुलिस पीड़िता की मदद के लिए पहुंचेगी। परंतु कैथल में इसका उल्टा देखने को मिल रहा है। जहां पर पीड़िता द्वारा चोरी की घटना के बारे में शिकायत देने के बाद भी उसकी मदद करने के लिए डेढ़ घंटे तक कोई भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

पूरा मामला कैथल के नए बस स्टैंड का है जहां पर रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपने छोटे बच्चे के साथ एक महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए जींद जा रही थी। रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण बस स्टैंड पर भीड़ बहुत ज्यादा थी और अपने छोटे बच्चे के साथ जैसे तैसे करके महिला जब बस में बैठी तो किसी चोर ने बड़ी चालाकी से उसके बैग की चैन खोलकर उसके अंदर रखे ढाई लाख रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गया। महिला को इस बात का पता तब चला जब उसको बस में सीट मिल गई और उसने अपने कंधों पर टांगे हुए पिट्ठू बैग को अपने आगे रखा तो उसने देखा कि उसके बैग की चेन खुली है तभी महिला को शक हुआ तो उसने उसके बैग को अच्छी तरह से चेक किया जिस विच उसके लाखों रुपए की गहने गायब मिले..उसके बाद महिला ने कंडक्टर को बोलकर बस को रुकवाया और वह फौरन बस स्टैंड पर वापिस आ गई उसके बाद उसने अपने पति पर फोन किया तो महिला के पति ने उसे तुरंत डायल 112 पर कॉल करके मदद लेने के लिए बोला..

पीड़ित महिला का कहना है कि उसने पुलिस सहायता के लिए कई बार 112 नंबर पर कॉल की तो बड़ी मुश्किल से वह नंबर लगा और उसके बाद डायल 112 पर बात कर रहे पुलिस कर्मचारी ने उसे किसी और पुलिस कर्मचारी का नंबर दिया तो उसके बाद उससे अगले ने किसी और का नंबर दिया इस तरह से लास्ट में पुलिस वाले ने उनको बोला कि आप संबंधित थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाएं। महिला ने बताया कि 112 पर कॉल करने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे बाद तक उसके पास पुलिस नहीं पहुंची अगर पुलिस समय रहते ही मौके पर पहुंच जाती तो जरूर चोर को पकड़ने में मददगार सिद्ध हो सकती थी।

वही इस पूरी घटना को लेकर पीड़िता आशा देवी के पति सतीश कुमार ने कैथल पुलिस की डायल 112 सेवा को फेलियर बताया उन्होंने कहा कि उन्होंने भी कई बार फोन किए जब उनका फोन मिला तब उन्होंने उनको बोला कि आप वैसे तो गाड़ी पर लिखवाए रखते हो कि सिर्फ एक कदम दूर परंतु डेढ़ घंटा बीत जाने पर भी आप अभी तक नहीं पहुंचे उसके बाद पुलिस हरकत में आई तो उन्होंने संबंधित पुलिस को मौके पर भेजा।

जब कैथल बस स्टैंड के चौकी इंचार्ज बलवान सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह सुबह से केवल चार पुलिस कर्मचारियों के साथ इस बस स्टैंड की निगरानी कर रहे हैं इस घटना की सूचना उन्हें मिली थी इस संबंध में सिविल लाइन थाने की पुलिस तथा सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची हुई है तथा छानबीन कर रही है।

 

Leave a comment