Haryana News: हरियाणा के सिरसा में दर्दनाक सड़क हो गया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव मल्लेका के पास बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि लेबर को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के आसपास चल रहे बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों की हालत की गंभीर
घायलों को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किस वाहन की क्या भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।