Search KhabarFast

Press ESC to close

‘वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान’ को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- यह प्रथा उन्होंने ही शुरू की थी

‘वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान’ को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- यह प्रथा उन्होंने ही शुरू की थी

HARYANA NEWS: हरियाणा के सिरसा में  पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जुलाना में होने वाली रैली की जिम्मेदारी अजय सिंह चौटाला लगाएंगे और आगामी रणनीति और सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव गांव जाकर रैली का न्यौता दिया जाएगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री यात्राएं कर रहे हैं मुख्यमंत्री को यात्राओं की बजाय प्रदेश की जनता की यतनाओं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। पिछले 1 साल से हर वर्ग सरकार से परेशान है चाहे राशन कार्ड की बात हो, पेंशन की बात हो या महिलाओं के लिए स्कीम के नाम पर योजना लाने की बात हो उन्होंने कहा कि प्रदेश में मूलभूत योजनाओं में बड़ी कटौती की गई है। प्रदेश में जो घटनाक्रम घट रहा है। उस पर सकरात्मक कदम नहीं उठा रहे है। वहीं दिल्ली के लाल किले की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहां कि इसकी जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए और तुरंत प्रभाव से जो अधिकारी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने धान की खरीद में हुए घोटाले पर बात करते हुए कहा कि खुद सरकार इस कटहरे में खड़ी है। सैकड़ों करोड रुपए फर्जी खाते में डाला गया। यह जांच का विषय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से 2019 की तर्ज पर सभी मिलर की फिजिकल करवाई जाए। इनकम और डिस्पैच की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में अन्नदाता के नाम पर चाहे धान हो या बाजरा हो उसमें लूट मचाई हुई है। उन अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों जो इसमें शामिल हो उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और मुख्यमंत्री को अपना मौन त्याग कर इसे गंभीरता से लेना चाहिए। 

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

वहीं दुष्यंत चौटाला ने वोट चोर गाड़ी छोड़ पर बोलते हुए कांग्रेस पर ही कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह प्रथा कांग्रेस ने ही शुरू की थी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आरोपों पर इलेक्शन कमीशन को गंभीर विषय पर श्वेत पत्र जारी कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने ऑनलाइन रजिस्ट्री पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर चीज 5 गुना महंगी कर दी गई ऑनलाइन के नाम से आमजन पर सरकार ने बोझ डाल दिया है यह नया तरीका सरकार ने अपना लिया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast