Uttar Pradesh:चॉकलेट केक खाने के बाद गई युवक की जान, मासूम की हालत गंभीर

Uttar Pradesh:चॉकलेट केक खाने के बाद गई युवक की जान, मासूम की हालत गंभीर

Death Due To Cake:उत्तर प्रदेश के बस्ती के महुआ डाबर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अमन सिंह नाम के युवक ने दुकान से पैकेट बंद चॉकलेट केक खरीद कर खा लिया। उसी केक का कुछ हिस्सा गांव के एक मासूम को भी दे दिया। केके खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

वहीं, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त अमन की मौत हो गई। जबकि मासूम को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव की एक दुकान से उनके बेटे ने चॉकलेट केक खरीद कर खाया था। जिसके थोड़ी देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ हरैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि गांव के दुकानदार से पूछताछ की जा रही है कि बंद पैकेट का केक कब और कहां से मंगाया गया था। केक का एक्सपायरी डेट कब की थी। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि अमन के पिता ने तहरीर दी है।

गांव में छाया मातम

बताया जा रहा है कि अमन चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि अमन हंसमुख लड़का था। 10वीं की परिक्षा फेल होने के बाद वह घर पर ही रहता था। गांव की दुकान पर आता-जाता था। रविवार को वह केक खरीद कर लाया और उसने एक मासूम को भी खाने के लिए दिया लेकिन अमन को अंदाजा नहीं था कि ये केक उसके लिए काल बन जाएगा।

Leave a comment