Search KhabarFast

Press ESC to close

सिरसा में अजब-गजब! एक महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, आसपास के इलाकों में बनी चर्चा का विषय

सिरसा में अजब-गजब! एक महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, आसपास के इलाकों में बनी चर्चा का विषय

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के गांव टीटू खेड़ा में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां है। सिरसा में भी ऐसा केस बीतें सालों में देखने को नहीं मिला है। सिरसा और आसपास के गांव ही नहीं बल्कि सिरसा शहर और आसपास के इलाकों में भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिवार वालों का कहना है कि डिलीवरी से पहले उनकी इच्छा थी कि लड़की हो लेकिन एक साथ दो लडके और दो लड़कियां पैदा हुई हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं। चारों बच्चे और मां एकदम स्वस्थ हैं। इन चारों बच्चों को संभालने के लिए पूरा परिवार लगा हुआ है। कभी एक की बारी आती है गोद में उठाने की तो कभी एक की।  हर कोई इन चार बच्चों को देखने के लिए उनके घर पर बधाई देने पहुंच रहा है। बता दे कि बच्चों के माता पिता सोनू और रज्जो की शादी एक साल पहले हुई थी।सोनू गांव में ही खेतिबाड़ी और मजदूरी का काम करता है।14 मई को सिविल अस्पताल में रज्जो को डिलिवरी के लिए लेकर गए थे। सिजिरियन डिलिवरी हुई है। इसके बाद 4 जून को छुट्‌टी मिली। 

चार बच्चों के पैदा होने से चमत्कार जैसा ही लग रहा है- परिजन

परिजनों का कहना है कि चार बच्चों के पैदा होने से चमत्कार जैसा ही लग रहा है, सभी लोग खुश हैं और बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। हालांकि डिलवरी से पहले केवल एक बेटी की इच्छा थी। वहीं गांव के सरपंच सोनू ने कहा कि सभी गांव वाले खुश हैं और आसपास के इलाकों में उनके गांव की चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि कई साल पहले भी गांव एक साथ तीन बच्चे पैदा हुए थे। सोनू ने कहा कि सरकार को भी इस परिवार की मदद करनी चाहिए, उन्होंने कहा की गांव की पंचायत से जो भी मदद हो सकेगी वो करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा...पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार बस, 6 की मौत और 39 घायल

Manendragarh road accident: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में आज 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां आज दोपहर मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 39 अन्य यात्री घायल हुई है, जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

'यह भारत की बदकिस्मती...', दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को परमिशन न मिलने पर भड़के AAP के सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bharadwaj on Diljit Delhi concert: दिल्ली AAP प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की परमिशन न मिलने की बुराई की और इसे 'भारत का दुर्भाग्य' बताया। AAP लीडर ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की परमिशन न मिलने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भारत सरकार उन आर्टिस्ट को टारगेट कर रही है जिन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई।

हाई कोर्ट में नेहा बोरा ने CJP प्रदर्शन से किया किनारा, बोलीं - 'न हमने कॉल दिया...न हम वहां गए'

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बता दें की नेहा ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी उस नोटिस को चुनौती दी है। जिसमे उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपए का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने का निर्देश दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast