
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में जाट कॉलेज स्थित एक अखाड़े में हमलावारों ने घुसकर कोच और पहलवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीहै. जिससे दो महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में कोच और उसकी पहलवान पत्नी भी शामिल है. इसके अलावा गोली लगने से कोच का बच्चा और एक अन्य पहलवान गंभीर रुप से घायल हो गए और दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस बारे में जांच पड़ताल की. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की. घायलों को निजी अस्पताल और पीजीआई में भर्ती कराया गया है. मृतकों में मनोज कोच,उसकी पत्नी साक्षी,सतीश कोच,प्रदीप मलिक कोच, मनोज पहलवान,पूजा पहलवान शामिल वहीं घायलों में मनोज का बेटा सरताज उम्र 3 साल और अमरजीत पहलवान है.
प्रदीप ,पूजा,साक्षी की मौके पर मौत हो गई जबकि मनोज ने पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं सतीश ने एक निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है. सरताज पीजीआई रोहतक में गंभीर स्थिति बनी हुई है जबकि अमरजीत की हालत स्थिर है.
पुलिस के अनुसार जाट कॉलेज स्थित अखाडे शुक्रवार देर रात हमलावर हथियारों सहित पहुंचे और आखाड़े के कोच और वहां रह रहे महिला पहलवानों पर ताबडतोड़ फायरिंग शुरु कर दी. गोली लगने से दो महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक तीन साल के बच्चा और एक अन्य पहलवान भी गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा मौके पर पहुंचे और इस बारे में जांच पड़ताल की. घायलों को पीजीआई और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कुश्ति में चयन को लेकर गांव बरौदा निवासी कोच सुखवेंद्र व जाट कालेज के समीप आखाड़े संचालक मनोज के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतकों में मनोज और उसकी पत्नी साक्षी, प्रदीप मलिक, पूजा व सतीश शामिल है और घायलों में मनोज का तीन साल का बेटा सरताज व एक अन्य पहलवान घायल है. देर रात तक पुलिस मौके पर ही जांच पड़ताल में जुटी थी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन अभी तक पुलिस को इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.
Leave a comment